iPhone Duo Launch: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भारत में लॉन्च, जानें पूरी कीमत और खासियतें

  9 सितंबर 2026 को Apple ने कैलिफोर्निया के Apple Park में  Apple launch event 2026 हुआ और ये इसलिए भी खास रहा क्योंकि इसमें कंपनी ने एक साथ कई नए फोन दिखाए, लेकिन जिस चीज़ की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है iPhone Duo।  Apple ने पहली बार "फोल्डेबल फोन" की दुनिया में कदम रखा हैं ।

खास बात ये भी रही कि इस इवेंट में Apple कंपनी के नए CEO जॉन टर्नस ने  अपनी पहली प्रेजेंटेशन दी, और भारत से बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिप्ति डिमरी और सिंगर AP Dhillon भी इस लॉन्च में पहुंचे थे, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

iPhone Duo आखिर है क्या?

आसान भाषा में समझें तो iPhone Duo में दो स्क्रीन हैं। जब फोन बंद रहता है तो बाहर की तरफ एक छोटी 5.4 इंच की स्क्रीन दिखती है, जिससे आप सामान्य फोन की तरह कॉल, मैसेज और बाकी काम कर सकते हैं। जब आप इसे खोलते हैं तो अंदर एक बड़ी 7.6 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो लगभग टैबलेट जितनी बड़ी है। Apple ने इसमें एक खास तकनीक लगाई है जिससे बीच में पड़ने वाली क्रीज़ (मोड़ की लाइन) और ब्रांड के फोन से कम दिखती है। फोन की बॉडी टाइटेनियम से बनी है और ऊपर से Ceramic Shield की कोटिंग दी गई है, यानी यह पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बताया जा रहा है।

कितना तेज़ है यह फोन?

iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिप लगा है। यह Apple A20 Pro chip पिछले वाले चिप के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत तेज़ बताई जा रही है, और साथ ही यह फोन को ज्यादा गर्म नही होने देती है ताकि गेम खेलते या वीडियो देखते समय फोन जल्दी गर्म न हो।

कैमरा कैसा है?

पीछे की तरफ दो 48 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं - एक मेन कैमरा और एक अल्ट्रा वाइड कैमरा। इसमें एक नया फीचर है "Duo Preview" - इसका मतलब यह है कि जब आप पीछे के कैमरे से किसी की फोटो खींच रहे हों, तो सामने वाला व्यक्ति फोन की बाहरी स्क्रीन पर खुद को देख सकता है, जिससे फोटो खींचना आसान हो जाता है। वीडियो की बात करें तो यह फोन 4K क्वालिटी 120 फ्रेम प्रति सेकंड तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी, कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर

इसमें दो बैटरी लगाई गई हैं, जिससे बैटरी बैकअप अच्छा मिलता है। Apple का दावा है कि बाहरी स्क्रीन पर करीब 44 घंटे तक वीडियो देखे जा सकते है, जबकि अंदर वाली बड़ी स्क्रीन पर यह समय करीब 31 घंटे का है जो कि Apple डिवाइस के लिये बहुत बडी बात है क्योंकी इन डिवाइस को चलाने वाले बैटरी से ही ज्यादा दुखी रहते है । फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। इसमें सिम कार्ड डालने वाली जगह नहीं है, यह पूरी तरह eSIM पर काम करता है । सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन iOS 27 पर चलता है, जिसे खासतौर पर बड़ी फोल्ड होने वाली स्क्रीन के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है, ताकि आप मल्टी टास्किंग कर सके ।

 भारत में कीमत

अब बात सबसे जरूरी चीज़ की - कीमत। भारत में iPhone Duo की कीमत इस तरह रखी गई है:
256GB - ₹2,99,900
512GB - ₹3,24,900
1TB - ₹3,74,900
2TB - ₹4,49,900
यह फोन सिर्फ दो रंगों में मिलेगा - Star White और Night Sky। भारत में इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी, और यह फोन 23 अक्टूबर 2026 से बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। मतलब अभी एक महीने से ज्यादा का इंतजार और करना पडेगा ।

iPhone 18 Pro Max का क्या हुआ?

इसी इवेंट में Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किए, जिनमें भी वही A20 Pro चिप लगा है। इनकी कीमत iPhone Duo से काफी कम है - iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है, यानी यह फोन iPhone Duo से करीब एक महीना पहले ही बाजार में आ जाएगा। 

क्या आपको iPhone Duo खरीदना चाहिए?

सच कहें तो iPhone Duo एक बहुत महंगा फोन है और यह हर किसी के लिए नहीं है। इसकी कीमत तीन लाख रुपये से शुरू होती है, जो ज्यादातर लोगों के बजट से बाहर है। लेकिन अगर आप टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं, बड़ी स्क्रीन पर काम करना पसंद करते हैं, या फोल्डेबल फोन का नया अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह फोन आपको ज़रूर पसंद आएगा। वहीं अगर बजट सीमित है और आपको बस एक अच्छा, तेज़ और भरोसेमंद iPhone चाहिए, तो iPhone 18 Pro Max भी उतना ही दमदार विकल्प है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. iPhone Duo की कीमत भारत में कितनी है?
भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, जो 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है। सबसे बड़े 2TB मॉडल की कीमत ₹4,49,900 तक जाती है।
2. iPhone Duo भारत में कब खरीद पाएंगे?
भारत में इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और यह फोन 23 अक्टूबर 2026 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
3. iPhone Duo और iPhone 18 Pro Max में क्या फर्क है?
दोनों में एक जैसा A20 Pro चिप है, लेकिन iPhone Duo फोल्ड होने वाला फोन है जिसमें दो स्क्रीन हैं, जबकि iPhone 18 Pro Max एक सामान्य फोन है। कीमत में भी iPhone Duo काफी ज्यादा महंगा है।
4. क्या foldable iPhone price in India ज्यादातर लोगों के बजट में है?
सीधी सच्चाई यह है कि नहीं। तीन लाख रुपये से शुरू होने वाली यह कीमत आम भारतीय ग्राहक के बजट से काफी ऊपर है, इसलिए फिलहाल यह फोन प्रीमियम और शौकीन ग्राहकों के लिए ही बना लगता है।
आखिरी बात
Apple ने iPhone Duo के साथ फोल्डेबल फोन की दुनिया में कदम रख दिया है, और यह कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव है। आने वाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि भारत के लोग इस नए फॉर्मेट को कितना पसंद करते हैं। फिलहाल इतना तय है कि जिनके पास बजट की कोई कमी नहीं है, उनके लिए iPhone Duo इस साल का सबसे चर्चित फोन बनने वाला है।

हमारी अन्य लोकप्रिय पोस्ट

Comments